कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बुधवार को सोलन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुराने विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर वह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। चार दिनों तक वह सोलन में रुकेंगे। इसमें पहले दिन सोलन, दूसरे दिन अर्की, तीसरे दिन दून व नालागढ़ व अंतिम दिन अर्की में फीडबैक लेंगे। उसके बाद कांग्रेस हाईकमान को इसकी लिस्ट देंगे। हाईकमान जल्द ही जिलाध्यक्ष का नाम तय करेगी। उसके बाद उन्होंने पुराने विश्राम गृह सोलन में कार्यकर्ताओं से बैठक भी की।