चिट्टा मुक्त अभियान को लेकर सोलन पुलिस ने विभिन्न स्कूली बच्चों के साथ मिलकर शहर के मालरोड पर एक जागरूकता रैली निकाली। इसमें विद्यार्थी नशे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसमें उन्होंने जन-जन का यह नारा नशामुक्त समाज हमारा है, जो करेगा नशा उसकी होगी दुर्दशा समेत कई नारों से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। यह रैली पुराने उपायुक्त से लेकर विश्राम गृह तक निकाली गई। इस दौरान पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।