फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: जंगलों की आग को लेकर ओच्छघाट पंचायत में लोग किए जागरूक

वन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के साथ लगते ओच्छघाट पंचायत में जंगलों की आग की रोकथाम में लोगों से सहयोग की अपील की और जंगलों में आग न लगाने का आग्रह किया। वन खंड अधिकारी ओच्छघाट पूजा राठौर ने कहा कि जिला में अभी बारिश अच्छी हो रही है। इसलिए जंगलों की आग के मामले कम आ रहे हैं। अब तक सोलन ब्लॉक में कोई आगजनी का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन वनों में आग की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 15 जून तक वनों में आग की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में लोगों को वनों में लगने वाली आग के प्रति जागरूक करने का विभाग टीम निरंतर कर रही है। ओच्छघाट पंचायत की प्रधान पूनम ने कहा कि उनकी पंचायत में मंगलवार को ग्राम सभा के साथ ही वन विभाग की टीम ने पूरे पंचायत वासियों को जंगलों में बढ़ते आगजनी के मामलों के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें