राजकीय महाविद्यालय सोलन में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने काॅलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कॉलेज परिसर के साथ उगी झाड़ियों को काटा गया, साथ ही कॉलेज परिसर में पड़े सूखे पत्तों और गंदगी को हटाया गया। उन्होंने कॉलेज परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान एनएसएस प्रभारी डॉक्टर घनश्याम ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। सात दिवसीय इस शिविर में रोजाना स्वयं से भी विभिन्न जगह पर सफाई अभियान का आयोजन करेंगे। इस दौरान स्रोत व्यक्ति भी स्वयंसेवियों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी देंगे।