फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: चंबाघाट-शलूमणा सड़क में नहीं बनाई नाली व पुलियां, खेतों व रास्तों में बहता रहा बारिश का पानी

चंबाघाट-शलूमणा सड़क को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। रविवार को हुई बारिश के कारण सड़क का सारा पानी लोगों के खेतों व रास्तों में बहने लगा क्योंकि इसमें न तो पुलिया बनाई गई और न ही नालियां। करीब 6 माह पूर्व ग्राम पंचायत धरोट की ओर से लोक निर्माण विभाग को पहले की तरह नालियां बनाने का आग्रह किया गया था, लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। इससे अब लोगों में विभाग के प्रति खासा रोष है। उन्होंने कहा कि विभाग के सहायक अभियंता को यह समस्या बताई गई थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत धरोट के निवासियों ने कहा है कि विभाग उनकी सुध ले अन्यथा वह आंदोलन का रास्ता अपना विभाग का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले की निम्न स्तर का कार्य किया जा रहा है ऊपर से नालियां पुलिया कोई नहीं लगाई गई है जो कि सरासर गलत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें