फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाईघाट में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जिला सोलन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाईघाट में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का आरोप लगा है। छात्र के सिर में चोट लगी है। मामला मंगलवार को हुआ। परिजन बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बच्चे को उपचार करवाने के लिए लेकर आए। परिजनों ने सदर थाना सोलन में मामले की शिकायत की है। छात्र की मां शोभा ठाकुर ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन आया और सूचना दी कि बेटे की पिटाई की गई है। यह सूचना भी आरोपित शिक्षक द्वारा ही दी गई कि उन्होंने आपके बेटे को चांटा मारा था, जिससे खून बहने लगा। यह सुनते ही वह स्कूल पहुंची तो साथी बच्चों ने बताया कि शिक्षक ने लोहे की स्केल से उसे मारा। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। खून इतना बहा कि उसे नलके के पास ले जाकर पानी से धोया गया। इस पर स्कूल का कहना था कि बच्चे को खिड़की से चोट लगी है। शोभा ठाकुर के अनुसार, वह इससे पहले भी स्कूल प्रशासन को बच्चे के साथ हो रही मारपीट के बारे में चेतावनी दे चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद घटना दोहराई गई। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें