अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागा में खेलकूद एवं दंगल समिति मांगल (बागा) द्वारा कुश्ती महादंगल शुरू हो गया। दंगल में विधायक अर्की संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ दंगल कमेटी के प्रधान जुल्फी राम शर्मा ने किया। इसमें प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के कई नामी पहलवान भाग ले रहे हैं। इसमें तीन दंगल आयोजित होंगे।