फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार ने चुपचाप बढ़ा दिया एजीटी, जनता पर डाला जा रहा बोझ

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म संगोष्ठी को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय बाद देश को इतना मजबूत नेतृत्व मिला है। मोदी का 11 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियां से भरा रहा है। मोदी सरकार हर दिन देशवासियों को राहत देने का काम करती है जबकि हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार टैक्स का बोझ डालकर प्रदेशवासियों को हर दिन परेशान करती है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू करके देशवासियों को कर से राहत दी तो हिमाचल में सुख की सरकार ने रातों रात चुपके एडिशनल गुड्स टैक्स यानी एजीटी बढ़ाकर 16 रुपये कर दिया। जिससे सीमेंट छह रुपये महंगा हो गया। यह फैसला 15 सितंबर की कैबिनेट बैठक में ही गुपचुप तरीके से किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें