चंबाघाट-बसाल मार्ग पर पटवारखाना मोड पर एचआरटीसी की बस बंद हो गई। इससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। वहीं बस में बैठी सवारियां भी पैदल चंबाघाट के लिए रवाना हुईं। यह बात दोपहर 2:00 बजे की है। बस शलूमणा की तरफ से सोलन के लिए आ रही थी। जब वह पटवारखाना मोड के पास पहुंची तो बस एकदम से बंद हो गई। करीब 15 मिनट तो बस उतारई पर खड़ी रही।