फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोलन अस्पताल में छुट्टियों से पहले उमड़ी मरीजों की भीड़, ओपीडी में लगी लंबी कतारें

दो दिन की छुट्टियों से पहले शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल की विभिन्न ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में कई ओपीडी में सुबह करीब 11 बजे तक डॉक्टरों के पहुंचने का इंतजार मरीज करते रहे। मेडिसिन ओपीडी में भी 11 बजे तक चिकित्सक के नहीं पहुंचने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक कतार में खड़े मरीजों और उनके तीमारदारों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। शुक्रवार के बाद लगातार दो दिन की छुट्टियां होने के कारण भी अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। कई मरीजों ने छुट्टियों के दौरान उपचार में दिक्कत न हो, इसलिए शुक्रवार को ही अस्पताल पहुंचकर जांच और परामर्श करवाने की कोशिश की। अस्पताल की विभिन्न ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ के कारण पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने ओपीडी सेवाओं को समय पर शुरू करने और छुट्टियों से पहले बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अस्पताल में उचित व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें