नालागढ़ में ऐतिहासिक ईशरी गौशाला में गोपाष्टमी धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। उसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया जिसमें गौशाला की प्रबंध यूके सदस्यों के अतिरिक्त नगर के अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इसके साथ कीर्तन जत्थे द्वारा गौमाता से संबंधित भजन और पौराणिक कथाएं भी सुनाई हमगाई जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।