फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में कन्या स्कूल की छात्राओं ने मालरोड पर निकाली भ्रष्टाचार विरोधी रैली

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोलन के मालरोड पर जागरूकता रैली निकाली गई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित इस रैली में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की एनसीसी एवं एनएसएस की छात्राओं ने भाग लिया। रैली के दौरान छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से आम लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। छात्राओं ने “देश को आगे बढ़ाना है, भ्रष्टाचार को मिटाना है” और “देवभूमि की यही पुकार, बंद करेंगे भ्रष्टाचार” जैसे नारे लगाकर ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश दिया। रैली से पहले पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता और समाज में ईमानदारी के महत्व जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने और ईमानदारी को अपनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें