फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: ज्वेलरी की दुकानों पर 50 फीसदी घटे ग्राहक, पुराने सोने पर भी निकाले ऑफर

Ankesh Dogra Updated Thu, 14 May 2026 02:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल तक ज्वेलरी न खरीदने के आग्रह से जहां एक ओर ज्वेलर्स की चिंता बढ़ गई, वहीं ज्वेलरी शॉप में काम कर रहे सैकड़ों लोगों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो सकता है। शहरी की ज्वेलरी शॉप में कारोबार 50 फीसदी तक कम हो गया है। ग्राहकों में मन में अभी भी संशय है कि वह अगर कोई शादी विवाह है तो ज्वेलरी का क्या करें। हालांकि ज्वेलरों ने ग्राहकों के लिए एक ऑफर भी दे रहे हैं कि वह नया सोना न खरीदकर पुराने सोने को ही एक्सचेंज कर सकते हैं। इसमें टूटा फूटा या पुराना सोना ला सकते हैं। इसे ज्वेलर नया बनाकर या इसके बदले नया सोना दे सकेंगे। शहर के ज्वेलर कारोबारी विनय गुप्ता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के फैसले का सम्मान करते हैं, मगर सैकड़ों लोगों के रोजगार पर संकट छा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें