फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: एंबुलेंस संचालन कर रही कंपनी पर फिर कर्मचारियों ने लगाए परेशान करने के आरोप

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के कर्मचारी अपने शोषण के आरोपों को लेकर परेशान हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी तनख्वाह में कटौती कर रहा है और उन्हें सैलरी स्लिप नहीं दी जा रही है। हाल ही में धर्मपुर स्थित 108 के राज्य कार्यालय में अपने खिलाफ दिए गए नोटिस का जवाब देने पहुंचे कर्मचारियों को कंपनी ने बात करने से इनकार कर दिया और गेट पर ताला लगा दिया।कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि उनकी सैलरी में मई माह में 800 से 1200 रुपये तक कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सैलरी स्लिप नहीं दी जा रही है। कर्मचारी अपनी नौकरी की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। सुनील दत्त ने बताया कि चार साल बाद कंपनी प्रबंधन ने 500 रुपये तनख्वाह बढ़ाई है, लेकिन कंपनी के रवैये से वे नाराज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें