सोलन जिले में श्रावण मास के अवसर पर जिलेभर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी मौके पर बुधवार को दुर्गा मां मंदिर समिति की ओर से मुरारी मार्केट में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति की ओर से मुरारी मार्केट में लोगों को खीर और मालपुआ का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान भंडारे में लोगों ने कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया और प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर समिति की ओर से पहली बार ऐसे भंडारे का आयोजन किया गया है।