सोलन जिला प्रशासन ने शुक्रवार को मॉकड्रिल पूर्वाभ्यास कर आपदा से निपटने की तैयारी की। इस दौरान आपदा केंद्र शामती रहा जहां पर भूस्खलन के दौरान फंसे लोगों को निकाला गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल यूनिट और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। मॉकड्रिल पूर्वाभ्यास के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग समेत जिला स्वास्थ्य विभाग ने खूब दौड़ धूप की। इस दौरान उपमंडलाधकारी सोलन डॉ. कविता बंसल ने कहा कि पूर्वाभ्यास के दौरान यह देखा जाता है कि भविष्य में आने वाली आपदा से किस प्रकार निपटा जाए। इस दौरान जो कमियां रहती है उनमें सुधार किया जाता है।