फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सीएमओ बोले- इयरफोन का उपयोग करें कम, तेज आवाजों से बचें

विश्व बहरापन रोकथाम जागरूकता सप्ताह का सोलन कॉलेज में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने की। उन्होंने कहा कि लोगों की बढ़ती उम्र व तेज ध्वनि के संपर्क में आने के कारण सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है। अधिक शोर वाले क्षेत्रों में रहना, कान के बाहरी हिस्से में क्षति, मेनिनजाइटिस या तेज बुखार, दवाई का विपरीत प्रभाव, टीवी, रेडियो या अन्य ध्वनि यंत्रों द्वारा तेज आवाज में सुनना तथा इयरफोन के लगातार इस्तेमाल से भी सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है। सीएमओ ने लोगों से आग्रह किया कि बहरेपन से बचाव के लिए अधिक समय तक मोबाइल का प्रयोग न करें और इयरफोन या हेडफोन का उपयोग कम करें। उन्होंने कहा कि सुनने के लिए हेडफोन की आवाज 60 डेसिबल से कम रखें। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य मनीषा कोहली सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें