मनरेगा योजना का नाम बदलने पर जिला सीटू कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय सोलन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार जब से सत्ता में आई है, योजनाओं के नाम बदलने का कार्य कर रही है। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ लगातार धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।