मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए दूसरे दिन भी ऑडिशन जारी रहे। नगर निगम कार्यालय के हॉल में कई कलाकारों ने आकर जजों के समक्ष अपना हुनर दिखाया। इस ऑडिशन में सोलन के अलावा शिमला, सिरमौर और किन्नौर से भी प्रतिभागी ऑडिशन देने के लिए पहुंचे। पहले दिन 40 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया वहीं दूसरे दिन दोपहर 1 बजे तक ही 40 प्रतिभागी ऑडिशन लेकर चले गए। यह ऑडिशन 18 जून तक चलेंगे।