सोलन शहर में पशु प्रेमियों ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर शनिवार को पुराने बस स्टैंड के पास प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इस दौरान मांग भी की गई कि सरकार की ओर से अदालत के फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए। हस्ताक्षर अभियान के दौरान करीब 150 लोगों ने हस्ताक्षर किए।