फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: अजय वर्मा बोले- छह माह में इलेक्ट्रिक फ्लीट में बदली जाएगी बसें

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि अब छह माह में बसों को इलेक्ट्रॉनिक बसों की फ्लीट में बदला जाएगा। इससे प्रदेश में पर्यावरण में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 3200 बसों के फ्लीट निगम में है। इसमें से धीरे-धीरे कर सुविधाओं को ओर बेहतर किया जा रहा है। भाजपा सरकार के समय नई बसें नहीं आई है। कई वॉल्वो बसों तक कि हालत खराब हो गई थी। कांग्रेस सरकार के आते ही वॉल्वो बसों की खरीद की गई है। सड़कों पर बसें दौड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर कोने में निगम सुविधा लोगों को प्रदान कर रहा है। सोलन पहुंचने पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने स्वागत किया। वहीं, कर्मचारी यूनियन की ओर से भी उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें