एससीईआरटी सोलन में दो दिवसीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रथम दिवस रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल के 11 जिलों की स्कूली टीमों ने भाग लिया। कांगड़ा को छोड़कर शेष हिमाचल की सभी टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला में श्रेष्ठ रहे स्कूलों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न विषयों पर रोल प्ले प्रस्तुत किया। जिसमें 4 से 6 प्रतिभागियों ने हर टीम से भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर चंबा, दूसरे स्थान पर शिमला और तीसरे स्थान पर मंडी की टीम रही। इस अवसर पर सरकार निदेशक संजीव अरोड़ा, शिक्षाविद मनोज कुमार एवं हेमंत अत्री ने निर्णायक मंडल में भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी ।