कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चंबाघाट फ्लाईओवर के नीचे सड़क बदहाल है। यहां पर गड्ढे ही गड्ढे पड़ गए है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मेटलिंग करने के लिए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने कार्य शुरू भी किया। लेकिन वे कार्य अधर में लटका हुआ है। चंबाघाट जंगशन की तरह है क्योंकि यहां से शहर, बसाल, इंड्रस्ट्री एरिया समेत अन्य वाहन गुजरते हैं।