चेतना फाउंडेशन की ओर से सोलन में दिव्यांग बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 28 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से देश व प्रदेश से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने प्रश्नों का बखूबी जवाब दिया। इसमें विजेता बच्चों को फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत भी किया किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों की अलग-अलग श्रेणी की टीमें बनाई गईं।