नालागढ़ में खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक अग्रणी बैंक प्रबंधक तमन्ना मोदगिल की अध्यक्षता में नालागढ़ बीडीओ कार्यालय में सभागार में आयोजित की गई, जिसमें नालागढ़ खंड के तहत करीब 50 बैंक प्रतिनिधियों में अलावा कृषि विभाग, बागवानी विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में जून में समाप्त वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें बैंक शाखाओं से अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा आदि से जोड़ने का आग्रह भी किया गया। बैठक में नाबार्ड से डीडीएम अशोक चौहान, आर्सेटी की निदेशक मीनू बारिया, एलडीएम करेल सोलन से रवींद्र कश्यप के अलावा बीडीओ कार्यालय से भीष्मा गुप्ता भी उपस्थित रही।