सोलन शहर के साथ लगते राजकीय प्राथमिक पाठशाला रबोन में एससीईआरटी की ओर से दूसरे दिन राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में लगभग 9 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने की। आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से जिला स्तर पर चयनित टीम भाग ले रही हैं। लोक नृत्य प्रतियोगिता में कई टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आयोजित प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता से चयनित टीम राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी।