विकास खंड सोलन के तहत आने वाली 39 पंचायत प्रतिनिधियों के लिए पंच सम्मेलन का कार्यक्रम कुमारहट्टी के खेल मैदान में आयोजित किया गया। पंच सम्मेलन कार्यक्रम में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा विश्ष रूप से उपस्थित रहे। विकास खंड अधिकारी मंजुला ने कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता की। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाई।