कंडाघाट अस्पताल में गुरुवार को निक्षय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जोखिम श्रेणी के लोगों की जांच की गई। इस श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गई । इस शिविर में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पीएस नंदा, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सायरी खंड के पर्यवेक्षक मनोहर सिंह इनके अतिरिक्त हेल्थ वर्कर वनीता, हेल्थ सुपरवाइजर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कमलेश काउंसलर अनुवाला एवं आशा वर्कर उपस्थित रही। यह जानकारी वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सायरी खंड के पर्यवेक्षक मनोहर सिंह ने दी ।