नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित प्ले वे स्कूल की की ओर से तैयार किए हुए विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ नालागढ़ साहित्य कला मंच के संरक्षक यादव किशोर गौतम द्वारा किया गया। इसमें बच्चों के अभिभावकों ने भी उपस्थित रह कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। बच्चों द्वारा जल चक्र, ड्रिप सिंचाई, बीज अंकुरण, वर्षा जल संग्रहण आदि विषयों पर बहुत अच्छे अच्छे मॉडल तैयार किए गए थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक, प्रबंधक सुमति सिंघल, प्रधानाचार्य शिवानी सिंघल के अलावा स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।