दभोटा में लोगों ने शराब ठेके के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान करण सिंह चंदेल ने बताया कि सरकार और प्रशासन पिछले कई दिनों से लोगों को झूठे आश्वासन दे रहा है। इसके कारण अब अनिश्चित कालीन धरना शुरू करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दभोटा गांव की पहचान यहां के खिलाड़ियों के कारण पूरे प्रदेश में बनी है लेकिन अब सरकार इसे जबरदस्ती नशे का अड्डा बनाना चाहती है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं पूर्व एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि लोग यहां शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं तथा ठेका बंद नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।