मां शूलिनी मेले के लिए शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ना शुरू हो गई है। सपरून चौक, मालरोड पर दोनों ओर बाजार सज गया है। लोग दूर-दूर से मां शूलिनी मेले में पहुंचना शुरू हो गए हैं। ठोडो मैदान में भी दुकानें लग गई हैं। वहीं, दोपहर 1:30 बजे मां शूलिनी अपनी बड़ी बहन दुर्गा से मिलने के लिए मंदिर से निकलेगी। इसके बाद पुरानी कचहरी के समीप नगर निगम पार्किंग में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पालकी का स्वागत करेंगे। चौक बाजार में पालकी पर फूलों की वर्षा होगी।