फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कुमारहट्टी एंटी चिट्टा महारैली की तैयारियों को लेकर चेवा पंचायत में बैठक

कुमारहट्टी में 3 जुलाई को आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा महारैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को चेवा पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने की। बैठक में क्षेत्र के चार स्कूलों के प्रधानाचार्यों, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों तथा अन्य स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान महारैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में महारैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को आयोजित होने वाली महारैली में उपायुक्त सोलन, पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें