फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक ने शाखा प्रबंधकों के लिए किया कार्यशाला का आयोजन

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड सोलन के सभी 37 शाखा प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बैंक के नवनिर्मित सभागार न्यू कथेड में आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में व्यवसाय प्रबंधन, आत्म-प्रबंधन एवं तनाव प्रबंधन पर बल देते हुए शाखा प्रबंधकों को नवीन तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित बैंकिंग सेवाओं को अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला के समापन सत्र में बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की कार्यशालाएं शाखा प्रबंधकों को बदलते बैंकिंग परिदृश्य में दक्ष बनाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने एसीएसटीआई सांगटी का विशेष आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की विषय-आधारित कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें