क्षेत्रीय अस्पताल में आभा कार्ड से पर्ची बनाने में दो घण्टे मरीजों को लग रहे हैं। ऐसे में मरीज परेशान हैं। पहले पर्ची काउंटर के आगे लाइन इसके बाद टेस्ट करवाने के लिए बिल(फीस) काउंटर पर कतारों में लगना पड़ रहा है। गुरुवार को भी अस्पताल में इसी तरह की अव्यवस्था रही।