फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोलन के चंबाघाट में फ्लाईओवर से चलती गाड़ी पर गिरा लोहे का टुकड़ा

Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 12:52 PM IST

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चंबाघाट में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लोहे का टुकड़ा चलती कार पर आ गिरा। घटना शुक्रवार देर रात की है। कार सोलन से कंडाघाट की ओर जा रही थी। गनीमत यह रही कि लोहे का एक बड़ा टुकड़ा फ्लाईओवर से गिरने से कार में सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इससे बड़ा हादसा होने से भी टला। लेकिन निर्माणकार्य के दौरान इस प्रकार से चलती गाड़ी पर लोहा गिरने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कार का पिछला शीशा टूटा है। इसके अलावा भी कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की गई। वहीं चंबाघाट-कैथलीघाट फोरलेन कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें