फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा शोध प्रकोष्ठ सोलन की परिचय और प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

भाजपा शोध प्रकोष्ठ जिला सोलन की ओर से शनिवार को एक दिवसीय परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में शोध प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना था। जिला संयोजक केएस कश्यप ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश सह संयोजक सुभाष शर्मा ने जिला सोलन में शोध प्रकोष्ठ के गठन और परिचय पर प्रकाश डाला। प्रदेशाध्यक्ष शोध प्रकोष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस केआर भारती ने विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राज्य में शोध प्रकोष्ठ का परिदृश्य एवं उद्देश्य विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि वर्तमान राजनीतिक दौर में केवल सूचनाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उनका सही विश्लेषण और शोध ही संगठन को बढ़त दिलाता है। शोध प्रकोष्ठ का प्राथमिक उद्देश्य राज्य की जन-कल्याणकारी नीतियों, स्थानीय मुद्दों और विपक्षी आख्यान का तथ्यात्मक विश्लेषण करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें