फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने सोलन में किया जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन

आयकर विभाग की ओर से सोलन में एक जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता और लेखाकार शामिल रहे। इस दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करने से संबंधित लाभों व कानूनी दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयकर अधिकारी शिमला कपिल निर्वाण ने प्रतिभागियों को आयकर रिटर्न में कटौतियों के गलत दावों के परिणामों के प्रति सजग किया। अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, इसमें सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों का प्रभावी रूप से समाधान किया गया। इसमें आयकर निरीक्षक रबीश रोशन, कार्यालय अधीक्षक मदन सिंह और कर्मचारी ईशू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें