फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: बिजली बोर्ड पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, बोले- आर्थिक संकट का करना पड़ रहा सामना

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय जोशी ने की। इसमें पेंशनरों ने लंबित बकाया राशि के भुगतान सहित विभिन्न वित्तीय मांगों को लेकर बोर्ड प्रशासन से जल्द समाधान की मांग उठाई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पेंशन और अन्य लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान समय पर नहीं होने से पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बोर्ड प्रशासन से आग्रह किया कि पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और लंबित राशि का जल्द भुगतान किया जाए। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही वित्तीय मांगों के समाधान का इंतजार किया जा रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर नियमित खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए समय पर भुगतान मिलना जरूरी है। उन्होंने बोर्ड से मानवीय आधार पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की अपील की। बैठक में संघ पदाधिकारियों ने संगठन की अन्य गतिविधियों और पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय जोशी के अलावा रविंद्र ठाकुर, मुरली गुप्ता, धर्म चंद, बाबू राज, सुरेंद्र ठाकुर, रमेश चंद, सालिगराम धीमान, सुभाष शर्मा, भाग सिंह चंदेल, देव राज, रामकिशन, विद्याधर शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें