विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में हिमाचल ने डंका बजाय है। इटली के तूरिन में 5 से 16 मार्च तक प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 22 मेडल विशेष खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। इसमें छह स्वर्ण, 10 सिल्वर और छह ब्रांज पदक शामिल हैं। जिला सोलन में खिलाड़ियों ने चार विभिन्न पदक प्राप्त किए। इनका सोलन पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।