सोलन जिलेभर में देररात से जोरदार बारिश हो रही है। इससे कई जगह पानी भर रहा है, वहीं कालका-शिमला एनएच पर भी जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। जिले के एचआरटीसी के देररात से नौ स्थानीय रूट भी बारिश के चलते बंद पड़े हैं। अगर बारिश इसी क्रम में चलती रही तो कई और रूट बंद होने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से किसान बागवान खुश हैं। फसलों में इससे जान पड़ गई है। चंबाघाट फ्लाईओवर के नीचे सड़क तालाब बन गई है।