हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नगर परिषद परवाणू के प्रांगण में स्वनिधि से समृद्धि अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्ट्रीट वेंडर, पीएम जीवन ज्योति योजना, पीएम जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ,पीएम विश्वकर्मा योजना आदि पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से लाभार्थियों का डाटा भी उपलब्ध करवाया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को बताया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड और स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भ्रूण हत्या पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।