फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बोले- धारा 370 जम्मू-कश्मीर के लिए रही अभिशाप, दोबारा ऐसी धारा न लगे

प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि धारा 370 जम्मू-कश्मीर के लिए अभिशाप रही है। इसके कारण अलगाववाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और पाकिस्तान परस्ती जैसी समस्याओं को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी धाराएं नहीं लगनी चाहिए, जिनके कारण अशांति का माहौल पैदा हो। राज्यपाल सोलन में री फॉरेस्टर्स संस्था की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने जम्मू-कश्मीर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कविंद्र गुप्ता ने कहा कि 5 अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने समय में आतंकवाद और पलायन की स्थिति को काफी करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि जिन धाराओं के कारण जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक अशांति का माहौल बना रहा, उन्हें दोबारा लागू नहीं किया जाना चाहिए। यह देशहित में नहीं होगा। राज्यपाल ने कहा कि धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति व्यवस्था बनी है। उनके अनुसार अब वहां लोग बेखौफ घूम रहे हैं और राष्ट्रभक्ति की भावना भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास के लिए स्थिर माहौल जरूरी है और ऐसी व्यवस्था दोबारा नहीं बननी चाहिए, जिससे क्षेत्र में अशांति को बढ़ावा मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें