फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घरों तक पहुंची जंगल की आग, हिमाचल के धर्मपुर में लाखों की संपत्ति को नुकसान

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में भड़की आग भयानक रूप ले रही है। सोलन जिले के धर्मपुर में जंगल की आग ने एक घर और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों की संपत्ति राख हो गई है। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन मकान के ऊपर वाहन रिपेयरिंग वर्कशॉप होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार जंगल की आग सुबह करीब 11:30 बजे घर की ओर आ गई। पहले घर में आग लगी और इसके बाद घर के ऊपर बनी दुकान को भी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घर के सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। आसपास माैजूद लोगों ने एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ज्यादा भड़क गई। मौके पर अभी अग्निशमन विभाग के दो फायर टेंडर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें