कृषि विभाग की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए एलईडी स्क्रीन लगवाई गई है। इस स्क्रीन के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ सीजन के दौरान फसलों को बीमारियों से बचने के लिए भी बताया जाएगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवराज कश्यप ने बताया कि विभाग की ओर से कई बार बजट के अभाव में जागरूकता कैंप नहीं लग पाते हैं। इससे योजनाओं के बारे में किसानों को नहीं पता चल पाता है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से एलईडी स्क्रीन लगाई गई है ताकि आसानी से जानकारी किसानों तक पहुंच सके और वे उसका फायदा उठा सकें।