फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: शूलिनी मेले में डॉग शो का आकर्षण, विभिन्न नस्लों के कुत्तों ने जीता दर्शकों का दिल

सोलन में चल रहे मां शूलिनी मेले के तीसरे दिन पशुपालन विभाग ने नगर निगम कार्यालय की पार्किंग में डॉग शो का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न नस्लों के छोटे और बड़े कुत्तों ने अपने मालिकों के साथ भाग लेकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के दौरान कुत्तों का मूल्यांकन उनकी नस्ल के अनुसार किया गया। निर्णायकों ने मालिक के साथ उनका तालमेल, आदेशों का पालन करने की क्षमता और उनकी देखभाल जैसे पहलुओं के आधार पर अंक दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदार पालतू पशु पालन को बढ़ावा देना और लोगों को विभिन्न नस्लों के कुत्तों के बारे में जागरूक करना भी रहा। कार्यक्रम के दौरान कुछ छोटे कुत्तों की आपसी नोकझोंक भी लोगों के लिए मनोरंजन का कारण बनी। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ डॉग शो का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें