फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: धर्मपुर स्कूल ने एक पेड मां के नाम कार्यक्रम में 70 पाैधे रोपे

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर ने एक पौधा मां के नाम मनसा माती मंदिर परिसर के आसपास पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष धर्मपुर क्लस्टर स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने किया। एसएमसी सदस्यों और विद्यार्थियों ने 70 से अधिक पौधे को रोपा। पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एक पाैधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या धर्मवीर कौर ने बताया की पौधारोपण कार्यक्रम में शिक्षण कर्मचारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और विद्यालय के इको क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पर उप प्राधानाचार्य धरेंद्र पठानिया ने कहा सभी प्रतिभागियों की और से पर्यावरण अनुकूल आदतों को बढ़ावा देने की शपथ के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें