फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन-शलूमणा सड़क पर एक ही जगह फेंका मलबा, उठे सवाल

सोलन-शलूमणा सड़क को चौड़ा करने के कार्य में कई अनियमितताएं उजागर हो रहीं है। यहां पर धरोट में एक ही स्थान पर जरूरत से ज्यादा मलबा डंप कर दिया गया है। इससे यह मलबा बारिश के कारण सुरक्षा दीवार से बाहर आ गया व नीचे बने एंबुलेंस मार्ग में लगी पुलिया में चला गया । लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई मर्तबा उंची सुरक्षा दीवार लगाने का आग्रह ग्राम पंचायत प्रधान सहित ग्रामीणों ने किया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब मलबा बाहर आने पर सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है लेकिन उसमें भी भूस्खलन से निकली कच्ची सप्पड का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं दूसरी पंचायत की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए एंबुलेंस रोड क्षतिग्रस्त हो गया है। इससेस ग्राम वासियों में रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें