केंद्रीय ट्रेड यूनियनोंने सोलन शहर के मालरोड पर रोष रैली निकाली। इसमें पुराने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से लेकर चिल्ड्रन पार्क तक रैली निकाली गई। रैली में सीटू, सीपीआईएम, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील वर्कर समेत कई यूनियनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। यूनियनों ने नए श्रम कानूनों को खत्म करने की मांग उठाई। हालांकि, भारत बंद का असर कम ही रहा। सुबह से बाजार खुला है।