कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बड़ोग बाईपास पर कार डंगे से टकरा गई। गाड़ी में सवार व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। हादसा सुबह 8:00 बजे का बताया जा रहा है। गाड़ी कुमारहट्टी से सोलन की ओर आ रही थी। अचानक चालक कार से तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डंगे से टकरा गई। वहीं गाड़ी के टायर ड्रेनेज में जाकर फंस गए।