अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से अपनी मांगों को लेकर सोलन कॉलेज में मंगलवार सुबह ही तालाबंदी कर दी गई। इस दौरान कॉलेज गेट पर ताला लगा दिया गया और किसी भी विद्यार्थी को परिसर में नहीं जाने दिया गया। उन्होंने मांग उठाई कि हाल ही में हिमाचल में की गई फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और छात्र संघ चुनाव को पुनः बहाल किया जाए। करीब एक घंटे तक तालाबंदी के बाद प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने गेट का ताला खोला और उसके बाद विद्यार्थी परिसर में दाखिल हो पाए। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।